Tuesday, 23 June 2009

sssa

पत्नी (पति से)- रात को आप शराब पीकर गटर में गिर गए थे।
पति (पत्नी से)- क्या बताऊं, सब गलत संगत का असर है, हम 4 दोस्त....1 बोतल, और वो तीनों कम्बख्त पीते नही।

पति (पत्नी से)- तुम हमेशा हमसे लड़ाई क्यों करती हो, जब देखो तब नोंक-झोंक करती रहती हो ऐसा क्यों?
पत्नी (पति से)- हमारी मुलाकात ही वाद-विवाद प्रतियोगिता से हुई थी । तो उसे कायम रखना ही था।

प्रेमी (प्रेमिका से)- डाfर्लग मैं तुमसे शादी नही कर सकता घरवाले मना कर रहे हैं।
प्रेमिका- तुम्हारे घर में कौन-कौन हैं?
प्रेमी- एक बीवी और तीन बच्चे...

राम और श्याम कब्रिस्तान में बैठकर बातें कर रहे थे।
राम- श्याम, देखो ये मुर्दे कितने आराम से अपनी कब्रों में सोते हैं।
ये सुनते ही॥ सारे मुर्दे उठ खड़े हुए और बोले- क्यूं ना सोएं ये जगह हमने अपनी जान देकर हासिल की है..!

एक कैदी (दूसरे कैदी से)-क्या तुम्हारे कोई रिश्तेदार नहीं हैं, कभी मिलने नहीं आते?
दुसरा कैदी (पहले कैदी से)बहुत हैं, पर सभी इसी जेल में है।

एक ही दिन कुत्ता और पत्नी दोनों के बीमार होने पर रमेश दोनों के लिए दवा खरीदने गया,बीमारी बताने के बाद दुकानदार ने दवा दी।
दुकानदार (रमेश से)- ये लीजिए दोनों की दवा।
रमेश (दुकानदार से)- दवाइयों को अलग-अलग लिफाफे में रखकर लिख दो की कौन सी मेरी पत्नी की दवा है और कौन सी कुत्ते की। मैं नहीं चाहता दवाई बदल जाए और मेरे कुत्ते को कुछ हो जाए।

संता (पिता से)- मैने शादी करनी है।
पिता- किससे पुत्तर
संता- दादी से
पिता- बदतमीज वो मेरी मां है
संता- तो आपने मेरी मां से शादी क्यों की॥?

संता धीरे-धीरे कुछ लिख रहा था।
संता (बंता से)- इतने धीरे क्या लिख रहे हो?
बंता (संता से)- अपने सात साल के बेटे पत्र लिख रहा हूं वो अभी छोटा है वो तेज नहीं पढ़ सकता ना।

गरीब मरीज- डॉक्टर साहब मेरे पास पैसे नही हैं आप मेरा इलाज कर दें तो कभी आपके काम आऊंगा।
डॉक्टर- तुम काम क्या करते हो?
मरीज- जी कब्र खोदता हूं।

एक डॉक्टर ने अपनी लाइफ का पहला ऑपरेशन किया! ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया!
मरीज के मरने के बाद डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए पूरी श्रद्धा के साथ कहा- हे प्रभु मेरी ओर से ये पहली भेंट स्वीकार कीजिए!

पिता (पुत्री से)- मिनी तुम मुझे पहले पापा कहती थी और अब मुझे डैड कहना शुरु कर दिया। क्या वजह है?
मिनी- कम ऑन डैड, पापा कहने से लिपस्टिक खराब हो जाती है।

अध्यापक (छात्र से)- तुम्हारे पापा 5000 रुपये लोन लेते हैं। दस प्रतिशत ब्याज के हिसाब से वो 1 साल बाद लोन वापिस करते हैं। बताओ कितने पैसे वापिस करेंगे?
छात्र - कुछ भी नही।
अध्यापक- तुम इतना भी हिसाब नही जानते।
छात्र- मैं तो हिसाब जानता हूं, पर आप मेरे पापा को नही जानते।